spot_img

अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार– थाना चिरैयाकोट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ, पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन के निर्देशन में जनपद मऊ में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज थाना चिरैयाकोट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

आज दिनांक 02.08.2025 को थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम ने क्षेत्र में देखभाल और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए भोगवाजलालपुर बॉर्डर स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पियूष चौहान पुत्र बहादुर चौहान, निवासी सरसेना, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 83/25, अंतर्गत धारा 65(1), 137(2), 87 बीएनएस एवं धारा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर चालान किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

  1. उप निरीक्षक बौडम यादव, थाना चिरैयाकोट
  2. हेड कांस्टेबल रामजी यादव, थाना चिरैयाकोट
  3. कांस्टेबल अरुण कुमार यादव, थाना चिरैयाकोट

यह गिरफ्तारी मऊ पुलिस की सक्रियता, सतर्कता और अपराध पर नियंत्रण की दिशा में एक अहम उपलब्धि है। इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि जनपद पुलिस अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं है और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page