spot_img

मद्धेशिया समाज का गौरव: संत सरजू दास आश्रम समिति और उससे जुड़ी संस्थाएं

spot_img

मोनू भारती मऊ रिपोर्टर

जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत ग्राम करजौली, पोस्ट खुरहट स्थित संत सरजू दास अनाथ आश्रम समिति एवं गौशाला व उपवन में भव्य मंदिर का निर्माण जोरों से चल रहा है। इस 56 एकड़ भूमि में गौशाला, उपवन, संत सरजू दास इंटर कॉलेज, और बाबा सरजू दास मिनी स्टेडियम (उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित) मौजूद हैं। साथ ही, इसी परिसर में वन विभाग द्वारा पौधों की नर्सरी भी चलाई जाती है।

यह स्थल मद्धेशिया समाज का गौरव है, जहां अब 30 एकड़ भूमि पर सोलर प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है। यह एक शांत, रमणीय और आध्यात्मिक वातावरण वाला स्थान है, जहां सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे अपने परिवार सहित दर्शन के लिए अवश्य पधारें और इस पावन स्थल का लाभ उठाएं।

आश्रम में प्रवेश हेतु भव्य गेट भी बनाया गया है, जो मोहम्मदाबाद गोहना-मऊ मार्ग पर शेख अहमदपुर चट्टी से 1 किलोमीटर दक्षिण स्थित है। एक गेट नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना की अध्यक्ष श्रीमती इंदु गुप्ता द्वारा तथा दूसरा गेट सिलीगुड़ी निवासी श्री प्रेमचंद गुप्त द्वारा बनवाया गया है।

मद्धेशिया समाज के गौरवशाली योगदान से संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना मोहम्मदाबाद गोहना में हुई, जो समाज के शिक्षा क्षेत्र में योगदान का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह सम्पूर्ण क्षेत्र मद्धेशिया समाज की एकता, सेवा और समर्पण का प्रतीक है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page