spot_img

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त की जयंती धूमधाम से मनाई गई

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंद्रभानु गुप्त जी की जन्मतिथि 14 जुलाई 2025, सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय, शहीद चौक मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उमाशंकर तोमर (जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल मऊ) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. शिव प्रकाश सिंह (विवान हॉस्पिटल) तथा राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि छविनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सभी ने स्व. चंद्रभानु गुप्त जी के चित्र पर धूपबत्ती अर्पण व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष व मोहम्मदाबाद गोहना अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त, जिला संरक्षक ईश्वर दयाल सिंह सेठ, तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार कश्यप, जिला युवा उपाध्यक्ष अनमोल साहू, राजकुमार गुप्त बेल्थरा, मिथिलेश सिंह (पूर्व प्रधान), सूर्यकांत सिंह उर्फ ठन ठन सिंह, रितेश सिंह, नगर कोषाध्यक्ष सिद्धू चौरसिया, अरुण कुमार साहू, विनोद कुमार यादव एवं मनोज ओम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में चंद्रभानु गुप्त जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक सच्चे राष्ट्रभक्त, कुशल प्रशासक और व्यापारी वर्ग के सशक्त समर्थक थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर उत्तर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई। उनके विचार और जीवन आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों और उनके पदचिन्हों पर चलने की संकल्पना के साथ हुआ।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page