spot_img

39 घंटे से अंधेरे में डूबा सिहोरिया गांव, सांसद के आश्वासन के बावजूद नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली (शहाबगंज)। विकासखंड शहाबगंज के अंतर्गत सिहोरिया (सुबंथा) गांव के लोग बीते 39 घंटे से अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। गांव का 16 केवीए ट्रांसफार्मर रविवार की भोर (13 जुलाई) करीब चार बजे फिर से जल गया, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खबर लिखे जाने तक न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यह ट्रांसफार्मर बार-बार जलता है क्योंकि उस पर जितने कनेक्शन हैं, वह उसकी क्षमता से कई गुना अधिक हैं। ऐसे में ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार फुंकता है और हर बार कई दिन तक गांव अंधेरे में डूबा रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले जब क्षेत्रीय सांसद गांव आए थे, तब उन्हें एक प्रार्थना पत्र देकर 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई थी। सांसद ने तत्काल आश्वासन दिया था कि जल्द ही बड़ा ट्रांसफार्मर लगवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा, लेकिन आज तक वह वादा अधूरा ही है।

इस बार की घटना के बाद जब ग्रामीणों ने जेई (विद्युत विभाग) से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि “स्टीमेट भेज दिया गया है, स्वीकृति मिलते ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा,” लेकिन यह नहीं बताया गया कि कार्रवाई कब तक होगी।

गांव के खुर्शीद अहमद, असामुद्दीन, आसिफ अहमद, मुस्तकीम और इमरान ने बताया कि लगातार बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, खेती-बाड़ी और घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इमरान ने कहा कि “गर्मी और उमस में छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान हैं, रातें अंधेरे में काटनी पड़ रही हैं।”

ग्रामीणों ने बिजली विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाया जाए, ताकि इस बार-बार की परेशानी से स्थायी राहत मिल सके।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page