spot_img

विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मधुबन (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमऊपुर तालरतोय में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक विनोद कुमार यादव की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सुबह करीब पांच बजे खेत में लगी विद्युत मोटर को चालू करने गया था। करंट की चपेट में आकर विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के समय विनोद की भतीजी चाय लेकर उसे देने पहुंची, तो उसने चाचा को तार से चिपका देखा और चीखने लगी। शोर सुनकर परिजन दौड़े और तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दुबारी पुलिस चौकी प्रभारी नितेश कुमार मौर्य अपने सहयोगी नवीन रंजन सिंह और बृजेश पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पत्नी कंचन यादव और मां सीमा देवी शव से लिपटकर बेसुध हो गईं। घर में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। विनोद की असमय मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

मौके पर पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी हरिश्चंद्र यादव, राजकुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि धर्मू यादव, राजकिशोर यादव, शंभू यादव और जितेंद्र यादव बाऊडीह सहित कई लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह हृदयविदारक घटना ग्रामीणों के लिए एक चेतावनी भी है कि विद्युत उपकरणों के प्रयोग में सावधानी बरतना कितना आवश्यक है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page