spot_img

जनपद चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली। जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच व्यवस्था, जनसभा स्थल और साफ-सफाई जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में यह निर्देश भी दिया गया कि कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास की व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और ट्रैफिक कंट्रोल की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर पूरे जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी प्रारंभ कर दिया गया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री का संभावित दौरा पूरी तरह से सफल और व्यवस्थित हो।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page