spot_img

मऊ जनपद का नाम “पृथ्वीराज चौहान नगर” किए जाने की उठी मांगआम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) ने भरी हुंकार

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ:  आम जनता पार्टी (सो0) के तत्वावधान में शनिवार को हिन्दी भवन, मऊ में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें चौहान समाज व अति पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनैतिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि “चौहान समाज ने पृथ्वीराज चौहान जैसे वीर योद्धा को जन्म दिया, जिन्होंने अंतिम हिन्दू सम्राट के रूप में भारत की अस्मिता की रक्षा की। आज उसी गौरवशाली समाज की पहचान कमजोर होती जा रही है। कुछ स्वार्थी तत्वों ने समाज को भ्रमित कर, दूसरों के पीछे लगाकर उसे पिछलग्गू बना दिया है, जिसे अब और सहन नहीं किया जाएगा।”

राजेश चौहान ने यह भी मांग की कि मऊ जनपद का नाम बदलकर ‘पृथ्वीराज चौहान नगर’ रखा जाए, ताकि समाज के इतिहास, गौरव और पहचान को पुनः जीवित किया जा सके। उन्होंने कहा, “भले ही हम आज शून्य पर खड़े दिख रहे हों, लेकिन आत्मगौरव और सम्मान के साथ फिर से खड़े होंगे और इसके लिए आम जनता पार्टी (सो0) ही एकमात्र विकल्प है।”

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं प्रधान महासचिव एड. ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि “समाज की राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। स्वरोजगार परक सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। यह संगोष्ठी आत्ममंथन का एक माध्यम है, जो भविष्य में मील का पत्थर सिद्ध होगी।”

आयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया और समाज के उज्ज्वल भविष्य हेतु आम जनता पार्टी (सो0) को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर गड़वार निवासी मनीषा को, जिनके पति ओमप्रकाश की हत्या हो चुकी है, पार्टी फंड से ₹20,000 की सहायता राशि दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चौहान और संचालन रामदयाल ने किया। कार्यक्रम में नंदलाल, मुन्द्रिका, प्रवीण सिंह, हिटलर विश्वकर्मा, मुन्नीलाल टिल्लू, चंद्रभान चौहान, उपेन्द्र गोंड, कल्पनाथ, ओमप्रकाश, केदार, रामजन्म चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page