spot_img

ब्रह्मकुमारीज संस्थान के तत्वाधान में विश्व बंधुत्व दिवस पर 24 लोंगो ने किया रक्तदान

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय ब्रह्माकुमारीज संस्थान के तत्वाधान में शुक्रवार विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर कस्बे के केशरीराज हास्पिटल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी, विमला दीदी, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, गोमा दीदी व डाक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने फीता काटकर व दीप जलाकर किया। इस शिविर में शाम तक 24 लोंगो ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
बता दें कि राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यतिथि की स्मृति में रक्तदान महादान शिविर लगाया गया था। इसमें विभिन्न वर्गों के लोंगो ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर अरविंद गुप्ता व डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि ब्रह्मकुमारीज संस्थान व इससे जुड़ी बहने हमेशा जनसेवा का कार्य करती हैं। इनसे प्रेरित होकर आजका आयोजन किया गया। इसमें जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से विशेषज्ञ लोंगो ने सहयोग किया और दो दर्जन लोंगो ने रक्तदान कर अपनी आहुति निवेदित की।
इस दौरान डाक्टर हेमंत सिंह, कनक मिश्रा, एकता सिंह, राकेश शर्मा, पूजा, साहब यादव, आरती, अनमोल सिंह, पायल राय, भीम कुमार, वसीम खां सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page