spot_img

आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ती घटना और समाधान की आवश्यकता

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


करहाँ.मऊ वर्तमान मौसम में आवारा कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां आए-दिन कुत्तों के द्वारा काटकर लोगों को जख्मी कर दिया जा रहा है, वहीं अस्पतालों में भी एंटी रैबीज व एंटी सीरम लगवाने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। शनिवार देर शाम साइकिल से बाजार गए एक 28 वर्षीय युवक के पैर में कुत्ते ने काटकर जहां घाव बना दिया, वहीं एक सप्ताह पहले मदरसे से पढ़कर वापस आ रहे एक 09 वर्षीय बच्चे के मुंह और सर पर वारकर गंभीर घाव कर दिया। जिला अस्पताल से इलाज के बाद शुक्रवार देर शाम बच्चा वापस घर आया।

पहली घटना में रानीपुर थानाक्षेत्र के दरौरा गांव निवासी युवक अमृतांशु सिंह छोटू शनिवार देर शाम नगपुर बाजार गए थे। वहां सड़क के बीचोबीच आपस में लड़ रहे 8-9 कुत्तों के झुंड से एक खतरनाक कुत्ता निकलकर बगल से गुजर रहे एक गोवंश तथा एक अधेड़ व्यक्ति को काट लिया। तभी साइकिल से पहुंचे अमृतांशु सिंह छोटू ने जैसे ही उन्हें दूर हटने के लिए तेज आवाज लगाई, तब तक कुत्ते ने पलटकर उनके दाहिने पैर में काट कर दोनों तरफ घाव बना दिया। आनन-फानन वह स्थानीय बाजार के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां घाव को साफ करके टिटनेश का इंजेक्शन लगाया गया और एंटी रैबीज के डोज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी गई।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page