spot_img

गौ-तस्करी रोकने और आवारा गोवंश की सुरक्षा को लेकर पत्रक

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मुहम्मदाबाद में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की। संगठन ने कहा कि सनातन परंपरा में गाय को माता माना गया है, इसलिए उसे अब पशु की श्रेणी से हटाकर राष्ट्रीय माता घोषित किया जाना चाहिए।
महासभा ने आरोप लगाया कि गौशालाओं द्वारा गोवंश को आवारा छोड़ दिया जाता है, जिससे दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं और गंदगी फैल रही है। साथ ही गौ-तस्करी रोकने में पुलिस की लापरवाही और मिलीभगत पर भी सवाल उठाए गए।
संगठन ने जिलाधिकारी से मांग की कि हर महीने एक बैठक आयोजित हो, जिसमें महासभा के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया जाए। इसके अलावा ज़िले में घूम रहे आवारा पशुओं को तुरंत सुरक्षित करने की कार्रवाई की जाए।
मौके पर ज़िला अध्यक्ष मनोज यादव महाराज, ज़िला महामंत्री मनोज गुप्ता, संगठन मंत्री संतोष कश्यप, मंत्री रमेशचंद्र प्रजापति, संजय गुप्ता, जगदीश राम, शिखान्त बर्मा, गोलू सोनकर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page