spot_img

मुहम्मदाबाद गोहना में संत गणिनाथ जन्मोत्सव एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बे के संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में सोमवार को संत गणिनाथ जन्मोत्सव एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु देवी ने कॉलेज परिसर में स्थापित आर.ओ. व वाटर कूलर का उद्घाटन कर किया। इसके बाद संत गणिनाथ की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
भव्य शोभायात्रा निकाली गई

जन्मोत्सव के अवसर पर कांदूं मद्धेशिया समाज की ओर से कस्बे में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा हुसैनी बाग से शुरू होकर बैंक रोड, गांधी नगर, रोडवेज, शहीद चौराहा होते हुए संत गणिनाथ पीजी कॉलेज में जाकर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
हवन-पूजन और माल्यार्पण

कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक डायमंड और प्रसिद्ध सर्जन डॉ. प्रवीण मद्धेशिया विशेष रूप से मौजूद रहे। हवन-पूजन के बाद संत गणिनाथ की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
‘संत गणिनाथ समाज के कुल देवता’
इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. प्रवीण मद्धेशिया ने कहा कि “संत गणिनाथ हमारे समाज के कुल देवता हैं, जिन्होंने समाज की तरक्की और उत्थान के लिए कई कार्य किए। उनके सम्मान में जनपद के एकमात्र राजकीय पीजी कॉलेज का नामकरण उनके नाम पर किया गया है।”
दिव्यांगजनों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में पहुंचे एक दर्जन से अधिक दिव्यांगजनों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मद्धेशिया समाज के लोगों ने अपने कुल देवता को याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
सैकड़ों लोग रहे मौजूद

समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, अंजनी गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संजय मद्धेशिया, अनिल, अजय, सूरज गुप्ता समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page