spot_img

जरगो नदी के लसकरिया में पैर फिसलने से गहरे पानी डूबा बालक हुई मौत

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

इमिलिया चट्टी (मीरजापुर) चुनार थाना क्षेत्र के जरगो नदी के लसकरिया पुल पर पानी के बहाव में सायकिल सवार दो बालक डूबे एक कि हुई मौत एक को राहगीरों ने बचाया, जानकारी के अनुसार रितेश उम्र लगभग 8 वर्ष पुत्र रामप्रसाद निवासी सिकंदरपुर थाना चकिया अपने नाना के घर बहेरा पूरे परिवार के साथ तेरहवीं में शामिल होने के लिए आया था कि मंगलवार को सुबह करीब दस बजे अपने नाना के घर से अपने मामा के साथ कुछ सामान लेने के लिए सायकिल से बनमिलिया जा रहा था कि जरगो नदी के लसकरिया में रपटा पुल बना हुआ है बारिश अधिक होने कि वजह से रपटा पुल के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा था कि रितेश और उसका मामा सायकिल लेकर नदी के पुल को पार कर रहा था कि पानी में सायकिल का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नदी के बहाव में बहने लगे एक को राहगीरों ने बचा लिया लेकिन रितेश पानी के बहाव में बह गया लोगों द्वारा आवाज लगाई गई देखते ही देखते आसपास गांव कि भीड़ इकट्ठा हो गई करीब दो घंटे के बाद स्थानीय लोगों कि मदद से बालक के शव को पानी से बाहर निकाला गया,

जैसे ही परिवार को सूचना मिली परिवार में कोहराम मच गया, घटना कि जानकारी चुनार पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही चुनार थाना प्रभारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, स्थानीय ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने कि मांग करने लगे कि जो रपटा पुल बनाया गया है बहुत ही पुराना है जर्जर हालत में हो गया है कोई न कोई राहगीर आएं दिन गिरकर घायल भी हो जाता है, मौके राजेश कुमार वर्मा उपजिलाधिकारी चुनार भी पहुंच गए और परिवार वालों को अश्वाशन दिये कि जो भी सरकारी सहायता है परिवार को मिलेगा, इसी आश्वासन पर परिवार जन मान गए पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं सूचना मिलते ही सत्यनारायण पाल धौहांं ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंच गए और ग्राम प्रधान बहेरा डॉ जयप्रकाश ने फोन पर मड़िहान विधायक से पुल को ऊंचा करने की मांग किया और कहा कि बारिश के समय में पानी पुल के ऊपर से बहता है पुल जर्जर हालत हो गया घटनाएं होती रहती है, तो मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का कहना था कि पुल का प्रस्ताव भेजा जा चुका है जल्द ही बनेगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page