spot_img

छात्राओं ने प्रभारी निरीक्षक को बांधी राखी, दिया भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का संदेश

spot_img

मोनू भारती मऊ रिपोर्टर

घोसी, मऊ। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर घोसी स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं एवं शिक्षिकाएं स्थानीय थाना पहुंचीं और प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह को राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक इस पर्व का संदेश दिया।

राखी बांधने वाली छात्राओं में अनन्या पाण्डेय, रुद्राक्षी पाण्डेय, दिव्यांशी यादव, मानसी चौबे और आयुषी दुबे शामिल रहीं। इन छात्राओं ने न सिर्फ राखी बांधकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की सेवा और समर्पण को भी सलाम किया।

प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बच्चियों से राखी बंधवाकर भावुकता व्यक्त की और उन्हें आशीर्वाद देते हुए सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है, और ऐसे सामाजिक जुड़ाव से उनके कार्य को नई ऊर्जा मिलती है।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. कमला पति ठाकुर, वरिष्ठ समन्वयक श्रीमती अंजलि ठाकुर, शिक्षिका श्रीमती इंदुमती चौबे एवं अध्यापिका मिस पल्लवी, एस आई सूरज सिंह, का0 शैलेश कोरी, का0अनिल चौधरी, का0 अविनाश यादव भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं के इस प्रेरणादायक कार्य की सराहना की। थाना परिसर में रक्षाबंधन का यह आयोजन सौहार्द, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page