spot_img

घोसी सांसद राजीव राय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मऊ घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली।

अपने दौरे की शुरुआत में सांसद राजीव राय ने मधुबन विधानसभा क्षेत्र के दोहरीघाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम रामपुर धनौली में सांसद निधि से बनी नव-निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इसके पश्चात वे ग्राम सरयां पहुंचे, जहां एक अन्य नवीन सड़क का उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया। इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

इसके बाद सांसद राजीव राय बिनटोलिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों को त्वरित सहायता दी जाए और राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

सांसद ने दौरे के दौरान समाजवादी सरकार में स्वीकृत मऊ-देवरिया को जोड़ने वाले ‘मोहन सेतु’ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण कार्य अब तक पूर्ण न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

पत्रकारों से बातचीत में राजीव राय ने कहा, “यह पुल इस क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए जीवन रेखा है। मैं इसे हर हाल में बनवाकर रहूंगा। इसे सदन में उठाऊंगा और जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का प्रयास करूंगा।”

सांसद की यह सक्रियता क्षेत्र में सराही जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page