spot_img

मिर्जापुर में आपातकाल सेनानियों को किया गया सम्मानित

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मिर्जापुर: बुधवार को विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम में आपातकाल के दौरान जेल में बंद किए गए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेनानियों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र प्रदान कर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। लोकतंत्र की रक्षा में योगदान देने वाले जिन महानुभावों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया, उनमें प्रमुख रूप से राकेश शुक्ला, रामेश्वर सिंह, कृपा शंकर दुबे, राधेश्याम पांडेय, बालनाथ तिवारी, गोविंद शर्मा, श्यामलाल, बच्चूलाल प्रजापति, प्यारेलाल सहित अन्य कई सेनानी शामिल रहे।

इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक सूचिस्मिता मौर्य ने सेनानियों का स्वागत किया और उनके संघर्ष को याद करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया।

जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन ने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को अमूल्य बताया और कहा कि ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित रहे।

यह आयोजन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक प्रतीक बन गया और उपस्थित सभी लोगों के लिए यह एक प्रेरणादायक क्षण रहा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page