spot_img

जरगो जलाशय में प्रतिबंधित अवधि में मछली शिकार, ठेकेदार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर जनपद के मछली पालन क्षेत्र इमिलिया चट्टी (मीरजापुर) अंतर्गत आने वाले जरगो जलाशय में प्रतिबंधित अवधि के दौरान मछली शिकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। श्याम देवी पत्नी सुरेश सिंह, जो इस जलाशय की ठेकेदार हैं, ने पुलिस अधीक्षक मीरजापुर को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुलाई और अगस्त माह में मत्स्य विभाग द्वारा मछली मारने पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि प्रजनन काल में मछलियों को सुरक्षित रखा जा सके। इस दौरान जलाशय की देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार और मत्स्य विभाग की होती है। इसके बावजूद कुम्हिया और सियरहां गांव के कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर जाल लगाकर मछली मार रहे हैं और उन्हें बेच भी रहे हैं।

जब ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों को मछली मारने से रोका गया तो संबंधित लोग गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। इस संबंध में ठेकेदार ने कुछ चिन्हित लोगों के नाम पुलिस अधीक्षक को सौंपे हैं और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की जानकारी ठेकेदार द्वारा पहले ही मत्स्य विभाग, उपजिलाधिकारी चुनार और पुलिस अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ठेकेदार की मांग है कि प्रतिबंधित अवधि में मछली शिकार करने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई कर बांध की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page