spot_img

इमिलिया चट्टी में श्रीराम टीवीएस शोरूम का भव्य उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रहीं मुख्य अतिथि

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर (राजगढ़ ब्लॉक)। सावन के पहले सोमवार को राजगढ़ ब्लॉक के इमिलिया चट्टी बाजार स्थित अहरौरा-जमुई मार्ग पर श्रीराम टीवीएस शोरूम का उद्घाटन समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मीरजापुर सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं रसायन-उर्वरक) श्रीमती अनुप्रिया पटेल उपस्थित रहीं। उन्होंने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

शोरूम के प्रोपराइटर अनिकेत केशरी द्वारा केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और बाबा विश्वनाथ का चित्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री अनुप्रिया पटेल ने श्रीराम टीवीएस एजेंसी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे व्यवसायिक संस्थान रोज़गार और विकास के नए द्वार खोलते हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान कुछ ग्राहकों द्वारा मोटरसाइकिल खरीदी गई, जिनकी चाबी केंद्रीय मंत्री के कर-कमलों से सौंपी गई। इस आयोजन में क्षेत्रीय जनता की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीराम केशरी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। वहीं केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था हेतु अहरौरा थाना पुलिस फोर्स तथा इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह सशस्त्र बल के साथ मुस्तैद रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: हरिशंकर सिंह (भाजपा जिला महामंत्री), अनिल सिंह पटेल (अपना दल एस प्रदेश उपाध्यक्ष), प्रहलाद सिंह (भारतीय किसान यूनियन प्रदेश महासचिव), कंचन सिंह फौजी (जिला अध्यक्ष भा.क.यू.), डॉ. आर.के. पटेल, राजेन्द्र सिंह टोपी, अरुणेश सिंह पटेल, रामसमुझ सिंह पटेल, वरुण सिंह पटेल, अभिषेक सिंह, भगवान दास प्रजापति, रमेश जायसवाल, पप्पू विश्वकर्मा, चंचल सिंह, भैरव केशरी, हनुमान केशरी, त्रिलोकी केशरी, मनोज यादव, नितीश सिंह (आर.बी. बिल्डिंग मटेरियल), ऋषभ पटेल (ऋषभ हार्डवेयर) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह ने क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को गति देने के साथ सामाजिक एकजुटता का भी संदेश दिया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page