spot_img

नवागत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने संभाला कार्यभार, मां विंध्यवासिनी के दरबार से की शुरुआत

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर, : जनपद मीरजापुर के नवागत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी ने विधायक नगर रत्नाकर मिश्र से शिष्टाचार भेंट की।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय में पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन भी मौजूद रहीं। कार्यभार ग्रहण के पश्चात नवागत जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, चुनार राजेश वर्मा, लालगंज और मड़िहान के उप जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और हर पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराना उनका प्रमुख उद्देश्य होगा ताकि आमजन को न्याय मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। इसके अतिरिक्त जनपद के समग्र विकास हेतु एक सुदृढ़ कार्य योजना बनाकर प्रशासनिक तंत्र को गति दी जाएगी।

नवागत जिलाधिकारी 1999 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं, जिन्हें 2014 में आईएएस संवर्ग में प्रोन्नत किया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान वे मुख्य विकास अधिकारी मथुरा, विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन, तथा राज्य संपत्ति अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मीरजापुर जैसे पवित्र जनपद में मां विंध्यवासिनी की सेवा का अवसर मिलना उनके लिए गौरव का विषय है और वे जनपद के चहुंमुखी विकास हेतु निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करेंगे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page