spot_img

बजरंग दल के अर्जुन मौर्य को नवीन दायित्व, विंध्याचल विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर, इमिलिया चट्टी क्षेत्र के अर्जुन मौर्य को बजरंग दल के जिला संयोजक पद पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह घोषणा विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत लखनऊ क्षेत्र की प्रांतीय योजना बैठक के दौरान की गई, जो माधव ज्ञान केंद्र, खरकोनी, नैनी प्रयागराज में आयोजित हुई थी।

इस बैठक में संगठन के क्षेत्र मंत्री गजेंद्र ने अर्जुन मौर्य के नाम की घोषणा की। विभाग संगठन मंत्री अमित पाठक तथा जिला मंत्री गोपाल की अनुशंसा पर उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारीगण एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

नवीन दायित्व प्राप्त होने पर अर्जुन मौर्य को क्षेत्र भर से शुभकामनाएं मिलीं। सुनील गुप्ता, पूर्व जिला सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल एवं श्रीराम शोभायात्रा के संस्थापक, समाजसेवी उपेंद्र सिंह उर्फ अंजुल सिंह, संपूर्णानंद मौर्य, नितिश सिंह सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर संगठन के विस्तार और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। सभी ने एकमत होकर कहा कि अर्जुन मौर्य के नेतृत्व में बजरंग दल जिले में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page