spot_img

मिर्जापुर ग्रामीण ईंट निर्माता समिति की बैठक में कोयले पर जीएसटी 5 प्रतिशत करने की मांग

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

कैलहट,मिर्जापुर।
मिर्जापुर ग्रामीण ईंट निर्माता समिति की बैठक शिवशंकरी धाम स्थित समिति के कार्यालय पर हुई। अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने कहा कि ईंट भट्ठा व्यवसाय एक कुटीर उद्योग में आता है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के गरीब तबके के लोग काम करके अपने परिवार का भरण पर पोषण करते हैं।बढ़ती मंहगाई के चलते भट्ठे का कारोबार में काफी मंदी आ गई है।किसी तरह से भट्ठे को संचालित किया जा रहा है ऐसी स्थिति में कोयले पर जीएसटी को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने से भट्ठे के व्यापार पर बहुत ही प्रतिकूल असर पड़ेगा।पहले से ही ईंट विक्री पर जीएसटी 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है।इससे हम पहले से ही मार झेल रहे हैं। हमारी मांग है कि कोयले की जीएसटी को 5 प्रतिशत और ईंट की विक्री पर जीएसटी 1 प्रतिशत किया जाय।अगली ईंट पथाई 1 नवम्बर से तथा जलाई का काम 1 फरवरी से करने का निर्णय लिया गया।अध्यक्षता राकेश सिंह तथा संचालन महामंत्री नरेंद्र सिंह ने किया।इस दौरान अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह
उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,
महामंत्री जितेन्द्र कुमार सिंह, राकेश सिंह, राजकुमार सिंह,गुलशेर अहमद,रमापति सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, रामकुमार दादा,शिवपूजन सिंह,नसीम खान,ओम प्रकाश सिंह,सुनील कुमार सिंह,संदीप सिंह,गुंगई सिंह आदि रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page