spot_img

एकता और राष्ट्रभावना का संदेश देती विशाल पदयात्रा, क्षेत्र भर में दिखा उत्साह

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकता व अखंडता के संदेश को समर्पित भव्य एकता यात्रा निकाली गई। किंग्स ईडेन इंटरनेशनल स्कूल, सदरपुर गालिबपुर से आरम्भ हुई यह यात्रा सैकड़ों तिरंगों, राष्ट्रगीतों के स्वर और लोगों के उत्साह के बीच आगे बढ़ती हुई हलीमाबाद, टाउन इंटर कॉलेज, जमालपुर बाईपास, शहीद चौराहा, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी और कैलेंडर तिराहा से होती हुई बरहदपुर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां जनसभा आयोजित की गई।
मुख्य मंच से ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने सरदार पटेल के योगदान को नमन करते हुए कहा कि लौह पुरुष ने तमाम रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की संरचना की। आज जब देश को एकता की आवश्यकता है, तब उनके रास्ते पर चलना और भी अधिक आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ विघटनकारी तत्व राष्ट्र के लिए चुनौती बन रहे हैं, लेकिन पटेल की विचारधारा अपनाकर इन्हें मात दी जा सकती है।
यात्रा में पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. उमेश सरोज, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा सहित कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
करीब आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा और नारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। मार्ग में ए.के. शर्मा ने सरदार पटेल और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर डॉ. उमेश सरोज और पूनम सरोज की ओर से नाश्ते तथा समापन स्थल पर भोजन की व्यवस्था की गई।
यात्रा में शुरुआत से ही खुरहट मंडल अध्यक्ष अपित उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुटे। हलीमाबाद में रानीपुर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह अपने साथियों के साथ शामिल हुए। जमालपुर बाईपास के समीप प्रेमा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के पास जनार्दन शर्मा अपने दल के साथ यात्रा से जुड़े, जहां अस्पताल संचालक डॉ. प्रवीण मद्धेशिया और डॉ. मोनिका गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में सड़कवेज शहीद चौराहे से करहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और ब्लाक प्रमुख रानू सिंह के नेतृत्व में बड़ा जनसमूह यात्रा का हिस्सा बना।
पूरी सुरक्षा व्यवस्था सीओ एसपी पांडेय, कोतवाल केके वर्मा और महिला उपनिरीक्षिका माधुरी सागर के निर्देशन में चाक-चौबंद रही। पूरे मार्ग को पहले से साफ कर आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा यातायात को एकल दिशा में नियंत्रित किया गया।
यात्रा संचालन की जिम्मेदारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा ने संभाली, जबकि सभा संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान ने किया। कार्यक्रम में अजय सिंह कक्कू, त्रिभुवन प्रसाद, प्रद्युम्न प्रताप, छोटू प्रसाद, योगेश सिंह, ओंकार सिंह मुन्ना, आशीष चौधरी, सूरज राय, अभिमन्यु दूबे, रितिक सिंह, संजीव द्विवेदी, अंकित सरोज, चंद्रकांत तिवारी, राहुल सिंह, श्याम चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page