spot_img

Chandauli news लालतापुर में मना संविधान दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर

spot_img

गीत, भाषण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से फैलाई गई संवैधानिक जागरूकता

संवाददाता विनोद यादव

नौगढ़ चन्दौली।
संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को संविधान मित्र समूह के तत्वावधान में लालतापुर स्थित रविदास मंदिर परिसर में भव्य संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से परिचित कराना रहा। समारोह में बच्चों ने संविधान को जानने, मानने और समझने के संदेश के साथ गीतों एवं प्रेरक भाषणों के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इसी क्रम में अजय कोल एवं विजेंद्र यादव की देखरेख में संविधान आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सुहानी कुमारी ने प्रथम, शिवम कुमार ने द्वितीय तथा श्यामसुंदर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को थाना प्रभारी चकरघट्टा संतोष कुमार एवं प्रमुख समाजसेवी जयप्रकाश उर्फ शेरु यादव द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की रीढ़ है। इसके बारे में जानना और समझना प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। जब तक हम संविधान की भावना को नहीं समझेंगे, तब तक अपने अधिकारों और कर्तव्यों का सही उपयोग नहीं कर पाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शिक्षित करने और जागरूक बनाने की अपील की।


इस अवसर पर पूर्व प्रधान नंदू राम, रामविलास , दूधनाथ, दर्शन गांधी, रिंकू कुमार, अनिल सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page