spot_img

अनुराग शिक्षण संस्थान के बीएड के 36 छात्रों को विधायक अनुराग ने बांटा टैबलेट

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

नरायनपुर (मिर्जापुर)अनुराग शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्रा पुरुषोत्तमपुर के सभागार में शुक्रवार को आयोजित टैबलेट वितरण समारोह में सत्र 22-24 के बीएड के 36 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत टैबलेट पाते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे।


मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह ने टैबलेट वितरण के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि सचिवालय में 95 प्रतिशत पेपरलेस हो गया है। मोबाइल टैबलेट व कम्प्यूटर की सार्थकता आम जीवन में बढ़ गयी है समय के साथ आवश्यक है।इसके दो पहलू हैं अच्छा व बुरा लेकिन यह हम पर निर्भर करता है कि आधुनिक उपकरणों का उपयोग सार्थक दृष्टिकोण के साथ हम करते हैं या नहीं।
इसके पूर्व मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।प्रबंधक रामसकल सिंह ने आगन्तुक अतिथियों को अंगवस्त्रम भेंट कर आभार प्रकट किया। छात्रा अनुष्का सिंह व नीतू सिंह ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से स्वागत किया ।अध्यक्षता डा.देवी प्रसाद सिंह व संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान प्रबंधक रामसकल सिंह,रामलखन सिंह,कृष्ण मोहन सिंह,मास्टर उदय सिंह,डा.छोटेलाल सिंह,विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह,वंशनरायन सिंह,अभिनव सिंह,राम आसरे सिंह,ज्योत्स्ना सिंह,विजय कुमार आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page