spot_img

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर हिन्दू जागरण समिति भारत ने उठाई आवाज़

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)।
हिन्दू जागरण समिति भारत ने तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में फैले भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ आवाज बुलंद की है। समिति के जिला प्रवक्ता की ओर से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया कि तहसील में जाति, निवास, जन्म प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर की नकल जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए आम जनता को भारी रिश्वत देनी पड़ रही है। यहाँ तक कि मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए भी पैसे वसूले जा रहे हैं।


समिति ने आरोप लगाया कि तहसील में कर्मचारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसके चलते आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। यदि इस भ्रष्टाचार पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो हिन्दू जागरण समिति आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इसके अलावा ग्रामसभा सुरहुरपुर में सस्ते गल्ले की दुकानों को लेकर भी समस्या उठाई गई है। समिति ने बताया कि पहले तीन सस्ते गल्ले की दुकानें चल रही थीं, लेकिन अब केवल एक ही दुकान पर अन्य दो दुकानों को अटैच कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को दूर-दराज से गल्ला लेने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। समिति ने मांग की कि जनता की सुविधा के लिए अटैच की गई दोनों दुकानों को पुनः संचालित कराया जाए।
हिन्दू जागरण समिति भारत ने मांग की है कि जिला प्रशासन इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page