spot_img

विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

जमुई (मीरजापुर) विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम सभा नकहरा में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखाड़े की पूजा के साथ किया गया। कुश्ती दंगल में लगभग 50 जोड़ी पहलवान ने अपना दमखम दिखाया। पहलवान अमित कुमार इनामी राशि 20000 तक बढ़ाई गई लेकिन कोई जोड़ तैयार न होने पर कुछ नगद राशि एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। महिला पहलवानों की भी कुश्ती कराई गई। महिला पहलवान में रंजना दिल्ली से तथा ज्योति गाजीपुर के बीच कुश्ती कराया गया जिसमें दोनों पहलवान अपना दम खम दिखाते हुए बराबरी पर रही। अंकित पहलवान गाजीपुर शमशेर पहलवान कर्मनाशा बिहार के बीच कुश्ती में अंकित विजय रहे। रंजीत पहलवान गाजीपुर राजेश पहलवान डीएलडब्लू वाराणसी के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। पहलवानों में रामबली सेमरी प्रियांशु सड़़सा व पवन हाजीपुर, अमन सड़सा व दिलीप हाजीपुर अनीस सैयदराजा तथा राजू सड़सा रोशन भगौती देई के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। निर्णायक में जय सिंह पूर्व प्रधान एवं दशरथ सिंह पहलवान रहे। संचालन रामबली सिंह व फणिंद्र श्रीवास्तव ने किया। संयोजक मंडल में जय सिंह (पूर्व प्रधान), रविंद्र प्रताप सिंह, रामबली सिंह, अभिषेक कुमार (ग्राम प्रधान नकहरा), बबुआ सिंह, जोखू सिंह सेवानिवृत अध्यापक, कमला शंकर सिंह महेंद्र कुमार नीरज सिंह दशरथ सिंह पहलवान के साथ सर्वेश सिंह (ग्राम प्रधान कैलहट), निर्मल सिंह (प्रधान पचेवरा), रमेश सिंह स्वामीजी उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान नकहरा अभिषेक कुमार ने आएं अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से स्वागत किया। व्यवस्था में चंद्र प्रकाश सिंह, संजय सिंह, बमबम, मोहित के साथ गांव के अन्य लोग रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page