spot_img

महामारी का रुप ले रहा डायबिटीजः डॉ संजय सिंह

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


-शारदा नारायण हास्पिटल ने नगरपालिका में लगाया मेगा निःशुल्क कैंप

मऊः इस समय पूरी दुनिया में 828 मिलियन लोग डायबिटीज रोग से पीड़ित हैं। भारत में दस करोड़ से अधिक डायबिटीज से तथा साढ़े तेरह करोड़ से अधिक प्री-डायबिटीक लोग हैं। अनुवांशिकी, मोटापा, अनियमित जीवनशैली के कारण यह रोग बहुत तेजी से फैलता जा रहा है। औद्योगिकरण तथा शहरीकरण के कारण जीवनशैली में व्यापक बदलाव आया है। एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2050 तक भारत में 130 लोग डायबिटीज से प्रभावित हो जाएंगे। महामारी का रुप ले रही इस बीमारी के लिए जागरुकता, अनुशासित जीवन शैली, योग, व्यायाम, संतुलित आहार के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने बुधवार को नगरपालिका में शारदा नारायण हास्पिटल के तत्वावधान में आयोजित मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर में यह बातें बताई।
मेडिकल डायरेक्टर, सेमी यूपी चेप्टर अध्यक्ष डॉ सुजीत सिंह ने सीपीआर प्रशिक्षण देते हुए आकस्मिक जीवन रक्षा के सरल उपायों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आरंभिक जानकारी होने पर चिकित्सालय आने से पूर्व ही मरीज को सीपीआर के माध्यम से जान बचाई जा सकती है। शिविर में सभी सदस्यों व कर्मचारियों की डायबिटीज न्यूरोपैथी, शुगर, ब्लड प्रेशर, लंग्स की जांचकर उन्हें दवाएं प्रदान की गईं। नगरपालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने शारदा नारायण हास्पिटल के प्रयास की सराहना करते हुए सभी आगंतुकों का आभार जताया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page