spot_img

मुठभेड़ में घायलावस्था में शातिर इनामियां बदमाश गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर‌। थाना बरेसर एवं थाना करीमुद्दीनपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बुधवार की देर रात, पच्चीस हजार रुपए के इनामियां शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपाचे मोटरसाइकिल व अवैध कट्टा और खोखा कारतूस बरामद कर लिया।
बताया गया कि मध्यरात्रि में थानाध्यक्ष बरेसर संतोष कुमार पाठक मय हमराह आरक्षीगण संतोष मौर्या, शैलेन्द्र प्रताप के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में अलावलपुर में मौजूद थे। उसी दरम्यान जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्रभारी निरीक्षक थाना करीमुद्दीनपुर द्वारा एक बदमाश का पीछा किया जा रहा है जो कामुपुर अंडरपास से होते हुए बाराचवर के रास्ते जहूराबाद की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मय हमराह सतर्क हो कर अलावलपुर से जहूराबाद की तरफ निकले। जब वे सिपाह पुलिया के पास पहुंचे तो देखा कि सामने से एक तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल के सवार ने पुलिस देखकर माटा की तरफ वाहन को मोड़ा और अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिर गया। अपने को घिरता देखकर उस व्यक्ति ने मोटरसाइकिल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने फायर किया। पुलिस की चलाई गयी गोली बदमाश के बांये पैर में लगी और पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।घायलावस्था में पकड़े गये व्यक्ति की पहचान महावीर यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव निवासी ग्राम गन्धपा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर के रूप में की गयी। पुलिस ने अभियुक्त के पास से देशी तमंचा 0.315 बोर मय खोखा कारतूस.315 बोर बरामद किया। पुलिस ने उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया । वह पच्चीस हजार रुपए का इनामियां वांछित अपराधी रहा जिस पर गैगेस्टर एक्ट सहित पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र कुमार बरवार मय हमराह थाना करीमुद्दीनपुर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मय हमराह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय थाना बरेसर गाजीपुर, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द दूबे थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Mau news आजमगढ़ में सामाजिक समरसता महारैली को लेकर सुभाषपा का ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान

वसीम खान मऊ रिपोर्टर आजमगढ़:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा...

Chandauli news बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं – अजीत

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चन्दौली।बेटियों का सम्मान कर अपने...

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

You cannot copy content of this page