spot_img

ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत, एक की हालत गंभीर

spot_img

गाजीपुर। शुक्रवार भोर में रेवतीपुर गांव के नेशनल हाईवे 124C स्थित रामबृक्ष के पुरा निवासी उपेंद्र यादव पुत्र मन्नू यादव आयु 19 वर्ष की अपने घर के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया की उपेंद्र अपने चचेरे भाई सत्यम यादव 17 वर्ष के साथ स्कूटी पर सवार होकर दिलदारनगर स्टेशन से ट्रेन पकड़ पटना जाने के लिए निकला था। अभी दोनों अपने घर से निकल ही रहे थे की गाजीपुर से गहमर की ओर जाने वाला ट्रेलर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में घर के सामने खड़े ट्रैक्टर सहित दोनो युवको को घसीटते हुए रौंद दिया। जिससे उपेंद्र यादव की मौके पर मौत हो गई एवं सत्यम यादव बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने सत्यम यादव को निजी वाहन से गाजीपुर उपचार हेतु पहुंचाया जहां उसका निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई एवं मृतक के शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। शव को सड़क पर रखकर किसी उच्चाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पाकर सेवराई तहसील उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। परिजनों तथा ग्रामीणों की ब्रेकर बनवाए जाने की मांग को स्वीकार करते हुए मृतक के परिजनों को यथासंभव आर्थिक मदद भी दिलाने की बात कहकर शव को पोस्टमार्टम हेतु पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द करवाया। इस संबंध में मृतक के पिता मन्नू यादव द्वारा अज्ञात वाहन एवं चालक के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी गई है। मृतक की माता गीता देवी का इकलौते चिराग को सड़क दुर्घटना में खोने से रो-रो कर बुरा हाल है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page