spot_img

अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार श्रमिक को मारी टक्कर, मौत

spot_img

गाजीपुर। अनियंत्रित स्‍कार्पियो ने कठवा मोड़ के पास बाइक सवार श्रमिक को रविवार की सुबह टक्‍कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी निवासी विजय शंकर मोटरसाइकिल से अपने गांव से आरीपुर जा रहा था, तभी कासिमाबाद की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक स्कॉर्पियो ने कठवा मोड़ पर सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विजय शंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। घटनास्थल पर स्कॉर्पियो का पिछला नंबर प्लेट गिर गया, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिली है। मृतक विजय शंकर अहमदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और होली की छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसका वापस लौटने का टिकट 15 अप्रैल का था। विजय शंकर के चार छोटे बच्चे हैं – अमरिता (13), आशीष (9), अमन (8) और अनमिता (6)। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार अपने माता-पिता के साथ गांव में ही रहता है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, बच्चे और परिवार के सदस्य रो-रो कर बेहाल हो गए। सूचना मिलने पर नोनहरा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कासिमाबाद-कठवामोड़ रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 45 मिनट बाद सीओ कासिमाबाद के समझाने पर जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page