spot_img

दस हजार रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, मचा हड़कंप

spot_img

गाजीपुर। एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रिश्वत लेते एक दरोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रेवतीपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक लल्लन यादव को थाने के पीछे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना होते ही थाना परिसर में हडकंप मच गया।
मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी नंदलाल यादव ने एंटी करप्शन वाराणसी के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि बीते 28 फरवरी को उनके पाटीदार से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस संबंध में उन्होंने बीते 7 मार्च को गाजीपुर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
रेवतीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक ललन यादव ने रिपोर्ट भेजने के एवज में दस हजार रुपए की मांग की थी।
उन्होंने कहा था कि अगर रुपया नहीं दिए तो मैं तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट लगाकर भेज दूंगा। शिकायत के बाद एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। आरोपी दारोगा देवरिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वह 1991 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। 2024 में उसे उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली। जुलाई 2024 से वह रेवतीपुर थाने में तैनात था। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी दारोगा के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page