spot_img

गौ तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, 28.7 किलो गोमांस और खतरनाक हथियार बरामद!

spot_img

गाजीपुर। पुलिस ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत एक कड़ा कदम उठाते हुए गोवध तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 28.7 किलोग्राम गोमांस, खतरनाक हथियार और तस्करी के उपकरण बरामद किए हैं।यह गिरफ्तारी चौकिया पोखरे के पास की गई, जहां आरोपियों ने चोरी-छिपे गोवंश काटकर गोमांस बेचने का गंदा धंधा चला रखा था। गिरफ्तार अभियुक्तों में इरशाद कुरैशी (उम्र 25 वर्ष), शाहिद कुरैशी (उम्र 32 वर्ष), दिलशाद कुरैशी (उम्र 22 वर्ष) और इरफान कुरैशी (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं, जो ग्राम चौकिया, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रहने वाले हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।पूछताछ में आरोपीगण ने बताया कि वे रात के अंधेरे में गोवंश को काटकर गोमांस के टुकड़े करके बेचा करते थे और इसी अवैध व्यापार से अपने परिवार का पेट पालते थे। पुलिस ने आरोपियों से 4 मोबाइल फोन, 3140 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और कई अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने इस संगीन अपराध को नाकाम किया और अब इन अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page