spot_img

डंपर से कुचलकर युवक की हुई मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को किया आग के हवाले

spot_img

गाजीपुर | करंडा की सड़कों पर अब ट्रैफिक नहीं, ‘मौतें’ दौड़ रही हैं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे चोचकपुर – धरम्मरपुर मार्ग पर लीलापुर नहर पर एक तेज़ रफ्तार ओवरलोड डंफर ने युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
लहूलुहान लाश देख जनता का धैर्य टूटा — भीड़ ने पीछे आ रही ट्रक को रोका और चिंगारी की तरह गुस्सा फूट पड़ा – ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया।
ये कोई पहली मौत नहीं है… लेकिन शायद सरकार और प्रशासन के लिए ये अब भी ‘महज़ एक हादसा’ है।
मौके पर पहुंचे सदर SDM मनोज पाठक से जब एक मीडियाकर्मी ने पूछा — “कब तक चलेंगे ये ओवरलोड कातिल डंफर?”
तो जवाब मिला —
“जांच कराई जाएगी, कार्रवाई होगी…”
अब सवाल ये नहीं कि कार्रवाई होगी या नहीं — सवाल ये है कि आखिर कब?
जब हर हफ्ते कोई बेटा कुचला जाएगा?
जब हर मां की मांग सूनी होगी?
या जब भीड़ खुद कानून हाथ में लेने लगेगी?
प्रशासन आँख मूंदे बैठा है, बालू माफिया बेलगाम है और जनता के सब्र की सीमाएं टूट चुकी हैं।
यह सड़क हादसा नहीं – यह सिस्टम की नाकामी से हुई ‘हत्या’ है!
मृतक युवक की पहचान लीलापुर गांव निवासी बीस वर्षीय लक्की निषाद के रूप में हुई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव को‌ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करंडा की सड़कों पर अब धुआं उठ रहा है –
धुएं में शामिल है एक मासूम की लाश,
और उस पर चुप बैठे तंत्र की खामोशी!

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page