spot_img

पुलिस मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार – पिस्टल, कारतूस बरामद

spot_img

गाजीपुर। जिले की सरज़मीं पर खौफ का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी सिंह का दबदबा आखिरकार पुलिस की गोली से टूट गया। गुरुवार की सुबह रामपुर मांझा थाना क्षेत्र में हुई जबरदस्त मुठभेड़ में पुलिस ने उसे घायल कर दबोच लिया। जवाबी फायरिंग में सन्नी सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा।
पुलिस टीम ने मौके से .32 बोर की एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और मैगजीन बरामद की है। यह वही असलहा है जिसका इस्तेमाल वह इलाके में दहशत फैलाने में करता था।

मुठभेड़ की पूरी कहानी:

थाना रामपुर मांझा में दर्ज अपराध संख्या 51/2025 के तहत सन्नी सिंह को अवैध असलहे की बरामदगी हेतु बुधवार रात देवचन्दपुर लाया गया था। लेकिन गुरुवार सुबह अचानक उसने मौका देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए संयमित लेकिन सटीक जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया।

दहशत का नाम था ‘सन्नी सिंह’-

देवचन्दपुर गांव का रहने वाला कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी सिंह रामपुर माझा थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, डकैती, गैंगस्टर, गुंडा और आर्म्स एक्ट जैसे कुल 11 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकार्ड में उसका नाम अपराध की दुनिया के काले अक्षरों में दर्ज है।

अपराधी का इकबालिया बयान:

पूछताछ में सन्नी सिंह ने माना कि उसने क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखने और पुलिस को चकमा देने के लिए गोली चलाई थी। लेकिन पुलिस की रणनीति और मुस्तैदी के सामने उसका ये मंसूबा नाकाम रहा।

पुलिस टीम की बहादुरी में प्रभारी निरीक्षक श्री बिन्द कुमार, थाना रामपुर मांझा, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी पैकवली शामिल रहे।

सशस्त्र पुलिस बल की टीम
फिलहाल घायल अभियुक्त का इलाज नजदीकी पीएचसी देवकली में चल रहा है। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page