spot_img

गाजीपुर में टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन

spot_img

गाजीपुर में टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन 1 और 3 जून को किया जाएगा। इस आयोजन में आईपीएल के सेमीफाइनल और फाइनल मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

फैन पार्क की विशेषताएं

  • प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
  • दर्शकों को प्रवेश की अनुमति शाम 06:30 बजे के बाद ही प्रदान की जाएगी।
  • विकसित तकनीकी का प्रयोग करते हुए इस वर्ष बैटफ़ास्ट दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
  • सभी आयुवर्ग के बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन के लिए भिन्न-भिन्न काउंटर लगाये जायेंगे।
  • बेहद ही कम दरों पर खाने-पीने के स्टाल लगाए जायेंगे।

मैचों का प्रसारण

  • 1 जून को क्वालीफ़ायर 2 मैच का सीधा प्रसारण 18 x 32 के बड़े स्क्रीन पर किया जायेगा।
  • 3 जून को आईपीएल का फाइनल मैच का सीधा प्रसारण किया जायेगा।

दर्शकों के लिए व्यवस्था

  • लगभग पंद्रह से बीस हज़ार की संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है।
  • दर्शकों के वाहनों के पार्किंग के लिए तीन पार्किंग जोन को चिन्हित कर लिया गया है।
  • शुद्ध पेयजल तथा स्वच्छ अस्थायी शौचालयों की भी व्यवस्था की गयी है।

आयोजन के बारे में जानकारी

बीसीसीआई के पर्यवेक्षक अमित सिद्धेश्वर, यूपीसीए एपेक्स कमेटी के सदस्य और संपर्क अधिकारी संजीव कुमार सिंह और गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर इस निशुल्क आयोजन की जानकारी देते हुए, जनपद तथा आस पास के क्षेत्रवासियों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में फैन पार्क आयें व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शामिल होकर विश्वस्तरीय क्रिकेट का आनंद उठायें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page