spot_img

गाजीपुर का विकास एयरपोर्ट के विकसित करने और खेल स्टेडियम से हो सकता है: सुजीत यादव

spot_img

नन्दगंज/करण्डा: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने सदर विधानसभा में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। अभी चुनाव 2 वर्ष बाद होना है, पर पूरे गाजीपुर में हलचल मचा है उनकी चुनावी रणनीति से किस पार्टी में जायेगे या निर्दलीय लड़ेंगे उनकी धर्मपत्नी पुनीता सिंह भी सक्रिय हैं।आज करण्डा ब्लॉक में गजाधरपुर और सितापट्टी ग्रामसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में दोनों पति पत्नी ने शिरकत की और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव भी मौजूद थे यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि गाजीपुर के विकास के लिए विधायक, सांसद और सरकार के प्रतिनिधि एमएलसी, जिलापंचायत अध्यक्ष को सोचना चाहिए कि गाजीपुर में एयरपोर्ट है पर उसके विकास से और खिलाड़ियों के लिए नए स्टेडियम से ही गाजीपुर विकसित जिला बन सकता है। अगर इस ओर सरकार का ध्यान हो जाये तो बड़ी बड़ी कंपनियां यहां पर निवेश करेगी बड़े बड़े होटल खुलेंगे आस पास की जमीन महंगी हो जाएगी उन्होंने कहा कि इस तरफ प्रतिनिधियों का ध्यान ही नहीं जाता। उन्होंने कहा कि जनता अगर मुझे मौका देगी तो हम गाजीपुर का तस्वीर बदल देंगे वही समाज सेविका पुनीता सिंह और जिला पँचायत सदस्य पंकज यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया फिर सराय मोहमदपुर में बाबा काशीदास पूजा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर सितापट्टी के पूर्व प्रधान संतोष यादव ,पूर्व प्रधान रमेश यादव समाजसेवी छोटू यादव ,अजय यादव ,बालिस्टर यादव ,अनिल यादव,बीडीसी पवन चौधरी ,मोहम्मद हसन ,विकास यादव , बृजेश यादव ,मनोज यादव आदि लोग उपस्थित थे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page