spot_img

शादी समारोह से लौटते समय खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत दो घायल अस्पताल में चल रहा इलाज

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली: बबुरी थाना क्षेत्र के खुरुहुजा गांव के समीप रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने 18 वर्षीय कोमल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जीयालाल व आनंद कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब साढ़े दस बजे हुआ, जब तीनों युवक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page