spot_img

ग्राम नगपुर की प्रगति त्रिपाठी ने दिखाया परिश्रम का परिणाम, प्रदेश में 12वीं रैंक के साथ पशु चिकित्सक प्रशिक्षण हेतु चयनित

spot_img

वसीम खान, मऊ रिपोर्टर

मऊ। जनपद मऊ के ग्राम एवं पोस्ट नगपुर की छात्रा प्रगति त्रिपाठी ने अपने मेहनत और समर्पण से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित पशु चिकित्सक प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा के परिणामों में प्रगति ने कुल 720 अंकों में से 545 अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर 12वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन पशु चिकित्सक की पढ़ाई के लिए हुआ है।

प्रगति त्रिपाठी, डॉ. कृष्ण कान्त त्रिपाठी की सुपुत्री हैं, जो वर्तमान में एन.डी. यूनिवर्सिटी, कुमारगंज, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता श्रीमती सुदेश त्रिपाठी एक गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी बेटी को शिक्षा व संस्कार दोनों के प्रति सजग रखा। प्रगति के बाबा, श्री रामाश्रय तिवारी, एक सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जिनकी शैक्षिक विरासत और अनुशासन का प्रभाव परिवार की अगली पीढ़ी में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

प्रगति ने अपनी शिक्षा के दौरान निरंतर परिश्रम और धैर्य के बल पर यह सफलता अर्जित की। ग्रामीण परिवेश में रहकर उन्होंने यह साबित किया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिवार का सहयोग मिले, तो किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।

उनकी इस सफलता से नगपुर ग्राम सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। शुभचिंतकों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रगति को बधाइयाँ दी हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में प्रेरित करेगी।

प्रगति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका सपना है कि वह भविष्य में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में ग्रामीण पशुपालकों की सेवा करें और समाज के उस हिस्से तक पहुंचें, जहाँ आधुनिक चिकित्सा सुविधा अभी भी एक चुनौती है।

आज जब ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों की शिक्षा को लेकर कई तरह की सामाजिक रुकावटें सामने आती हैं, ऐसे में प्रगति त्रिपाठी जैसी छात्राएँ समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभर रही हैं। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समूचे मऊ जनपद के लिए भी सम्मान की बात है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page