spot_img

बिजली व्यवस्था की बदहाली पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का फूटा गुस्सा

spot_img
सपा सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली जनपद में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सरकार और बिजली विभाग पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि एक मामूली पोल और तार तक नहीं बदले जा रहे हैं। हल्की सी बारिश होते ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है और घंटों सप्लाई बाधित रहती है।

सांसद ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है कि जहां सरकार स्मार्ट सिटी, डिजिटल इंडिया और 24 घंटे बिजली देने की बात करती है, वहीं चंदौली की जनता को बिजली की बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। यह विभाग की लापरवाही और सिस्टम की विफलता का जीता-जागता उदाहरण है। क्षेत्र की जनता आए दिन खराब ट्रांसफॉर्मर, टूटे पोल और जर्जर तारों की शिकायत कर रही है, लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।

वीरेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाते और जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो समाजवादी पार्टी और उनके समर्थक विभाग का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अब चुप नहीं बैठा जाएगा, जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा।

सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि चंदौली की जनता अब झूठे वादों से गुमराह नहीं होगी। विभाग को चेतावनी है कि जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार लाए, अन्यथा सपा कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे। यह लड़ाई सिर्फ बिजली की नहीं, बल्कि आम आदमी के हक और सम्मान की है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page