spot_img

संत सरजू दास गौशाला एवं उपवन में पौधारोपण एवं सेवा कार्यक्रम

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश मऊ, ग्राम करजौली, पोस्ट खुरहट, तहसील मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ स्थित संत सरजू दास गौशाला एवं उपवन में एक प्रेरणादायक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ माता को गुड़, चना एवं केला खिलाकर सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गुप्ता एवं मोहम्मदाबाद गोहना के नेत्र सर्जन डॉ. पवन कुमार मद्धेशिया जी की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका डॉ. निवेदिता गुप्ता ने आम, आंवला, बैल तथा अमरूद के पौधे लगाकर उपवन की शोभा बढ़ाई।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिला उपाध्यक्ष एवं मोहम्मदाबाद गोहना के अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद गुप्त ने आम, आंवला एवं पपीते के पौधे लगाए और लोगों से अपील की कि वे जुलाई माह, जो पौधारोपण के लिए श्रेष्ठ है, में कम से कम 5 से 10 पौधे अवश्य लगाएं।

गौशाला एवं उपवन की देखरेख के लिए 24 घंटे कर्मचारी उपलब्ध हैं। मद्धेशिया समाज के समाजसेवी श्री अभिषेक मद्धेशिया का इस पुण्य कार्य में महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के अध्यक्ष श्री रामदास जी, व्यवस्थापक डॉ. विनोद कुमार गुप्त एवं मनोज गुप्ता ‘ओम’ जी का योगदान भी सराहनीय रहा।

आप सभी से निवेदन है कि इस पुण्य प्रयास में सहभागी बनें और पर्यावरण संरक्षण तथा गौ सेवा में योगदान दें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page