spot_img

उ,प्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी का गाजीपुर दौरा,जिला जेल का भी किया निरीक्षण

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने हाल ही में गाजीपुर जनपद का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु आयोजित महिला चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती चौधरी ने बंदियों से उनके खान-पान, स्वास्थ्य, शिक्षा और दैनिक जरूरतों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संप्रेषण गृह की व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बंदियों को दिए जा रहे बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम की विशेष रूप से सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार की व्यावसायिक ट्रेनिंग से बंदियों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। https://youtu.be/4g8wVQO1G5g?feature=shared

बंदियों द्वारा मनोरंजन की सुविधाओं की मांग किए जाने पर उपाध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कैरम, लूडो तथा अन्य बोर्ड गेम्स की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए मनोरंजन और खेल आवश्यक हैं। उन्होंने रोस्टर बनाकर नियमित रूप से खेल-कूद की गतिविधियों को आयोजित करने के लिए भी कहा।

महिला चौपाल में उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बालिका शिक्षा, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर भी विचार व्यक्त किए और प्रशासन को महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

इस दौरे से यह संदेश गया कि राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए सजग और सक्रिय है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page