spot_img

चंदौली में स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग हुआ सक्रिय, बसों की जांच शुरू

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

खबर चंदौली,1 जुलाई से जैसे ही जनपद चंदौली में विद्यालयों का संचालन पुनः आरंभ हुआ, परिवहन विभाग ने स्कूल बसों की सुरक्षा और मानकों की जांच को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। इस क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. सर्वेश गौतम के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों की बसों की गहन जांच की गई।

डॉ. गौतम द्वारा स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट, बीमा, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड गवर्नर, ड्राइवर की योग्यता और उनकी वर्दी आदि की जांच की गई। बसों में मौजूद आवश्यक सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर संबंधित स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी गई और सुधार के निर्देश दिए गए।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि अगली जांच में कमियाँ पाई गईं तो संबंधित स्कूलों एवं परिवहन संचालकों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. गौतम ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग रहें और किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर विभाग को सूचित करें। यह अभियान जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page