spot_img

Chandauli news चंदौली बड़ा हादसा भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव में एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है, जब लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें घर के भीतर सो रहे दो लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान शिव मूरत (उम्र लगभग 65 वर्ष) और उनके पुत्र जय हिंद (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रात के समय अपने कच्चे मकान में सो रहे थे कि अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बबुरी थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबे से शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार, मकान बहुत पुराना और जर्जर हालत में था। लगातार हो रही बारिश के चलते उसकी दीवारें पहले से ही कमजोर हो चुकी थीं। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की जा रही है।

यह घटना न केवल प्राकृतिक आपदा की भयावहता को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में जर्जर मकानों की स्थिति और उनके प्रति प्रशासन की अनदेखी को भी उजागर करती है। प्रशासनिक स्तर पर इस दिशा में तत्परता और राहत की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page