spot_img

मीरजापुर में विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर जिले के राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डढ़िया बसंतपुर में बुधवार को एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। वर्ष 2023-24 की विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत राजू प्रजापति के घर से लेकर गुलाब कोल एवं राधेकांत दुबे के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य पूरा किया गया।

इस कार्य का लोकार्पण मड़िहान विधायक एवं पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं और ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी गांव में सड़क, नाली या अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कोई समस्या हो तो ग्रामीण बिना संकोच उन्हें अवगत कराएं, ताकि समय पर सुंदर और टिकाऊ निर्माण कार्य कराकर समस्याओं का समाधान किया जा सके।

विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है और विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और गांव में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन की अहम भूमिका रही।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page