spot_img

अहरौरा में खड़ी ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धू-धू कर जली ट्रक, बाल-बाल बची खाद

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह


जनपद मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मेहंदीपुर चौराहे के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर की है, जब शाहजहांपुर से सोनभद्र जा रही डीएपी खाद से लदी ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।

ट्रक चालक दिलीप कुमार ने बताया कि वह ट्रक को अहरौरा में रोककर टायरों की हवा चेक कर रहे थे, तभी अचानक ट्रक के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग किया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में मदद की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, लेकिन ट्रक में लदी डीएपी खाद सुरक्षित बचा ली गई।

इस घटना के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

पुलिस का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है, और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की तत्परता से खाद को बचा लिया गया, जिससे किसानों को राहत मिली है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page