spot_img

मुख्य विकास अधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण

spot_img

संवाददाता वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, डॉक्टरों की उपस्थिति तथा दवाओं की उपलब्धता का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिन पर मुख्य विकास अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मुकुल मौर्य, डॉ. पी.एन. चतुर्वेदी और डॉ. मोहम्मद आमिर बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए तीनों डॉक्टरों को दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुष विभाग में दवाओं की अनुपलब्धता पर भी सवाल उठे। संबंधित चिकित्सक ने बताया कि पिछले एक वर्ष से बजट आवंटन न होने के कारण दवाएं स्टोर में उपलब्ध नहीं हैं। इस पर सीडीओ ने बजट के लिए शासन से पत्राचार करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमएस को निर्देशित किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति रजिस्टर से पिछले एक माह की उपस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि डॉक्टरों की नियमितता की जांच की जा सके।

निरीक्षण के अंत में सीडीओ ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों व चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तत्परता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page