spot_img

कवयित्री व लेखिका सृष्टि राज के सम्मानित होने पर साहित्यकारों में हर्ष

spot_img

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की बैठक संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी के सहकारी कालोनी आमघाट स्थित आवास पर हुई। बैठक में संस्था की मीरजापुर इकाई के प्रभारी वरिष्ठ साहित्यकार आनन्द अमित एवं संस्था की संयोजक युवा कवयित्री व लेखिका सृष्टि राज को विश्व विख्यात साहित्यिक संस्था ‘साहित्य मंडल, नाथद्वारा, राजस्थान’ द्वारा सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।प्रति वर्ष आयोजित होने वाले विशेष समारोह में इन्हें सम्मानित किया गया।आनन्द अमित को साहित्य में विशेष योगदान के लिए साहित्य सुधाकर की मानद उपाधि और डा. आर.के.रमन स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। बी एस एन एल मीरजापुर में अवर दूरसंचार अधिकारी के पद पर कार्यरत आनन्द अमित की छह पुस्तकें प्रकाशित हैं। सृष्टि राज गीता देवी काबरा स्मृति बाल श्री सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान सृष्टिराज की पुस्तक ‘दर्पण में बचपन’ के लिए प्रदान किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से आनन्द प्रकाश अग्रवाल, शशिकांत राय, प्रभाकर त्रिपाठी, अमरनाथ तिवारी अमर, डा. रविनन्दन वर्मा, हीरा राम गुप्ता, राजीव मिश्र, संजीव गुप्त, हर्षित श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर एवं संचालन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page