spot_img

400 मीटर बालक वर्ग के दौड़ में रवि यादव प्रथम

spot_img

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, माय भारत ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मनिहारी विकासखंड के मुखराम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है ।कहा जाता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है ।खेल से समाज व राष्ट्र को आगे ले जाया जा सकता है ।युवा जब स्वयं संयमित और अनुशासित रहेंगे तभी प्रेरणा स्रोत बनेंगे। खेल भविष्य में कई प्रकार के रोजगार के अवसर भी सृजन करता है।उन्होंने युवाओं से खेल में अधिक से अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील किया। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी का स्वागत किया तथा जनपद तथा राज्य स्तर के आयोजनों के बारे में खिलाड़ियों को अवगत कराया। 400 मी बालक वर्ग के दौड़ में रवि यादव प्रथम, कन्हैया बिंद द्वितीय तथा विशाल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। धीमी गति साइकिल दौड़ में निशा बिंद प्रथम ,खुशी यादव द्वितीय एवं साधना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में रानी चौहान प्रथम तथा खुशबू चौहान द्वितीय स्थान प्राप्त की । कबड्डी बालिका वर्ग में जलालपुर विजेता तथा हरिहरपुर उप विजेता रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जलालपुर विजेता एवं नारायणपुर उपविजेता रहा। सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, ट्राफी एवं मैडल से सम्मानित किया गयाl समापन समारोह की अध्यक्षता कुंती यादव ग्राम प्रधान ने किया ।प्रधानाचार्य राजेश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन रामाधार यादव खेल प्रशिक्षक ने किया। इस अवसर पर राम कृष्णयादव ,अध्यापक राजेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर घनश्याम पासवान , राम अवध यादव प्रिंस वर्मा कुलदीप मंजेश आदि उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page