spot_img

ट्रिपल मर्डर से सनसनी,बेटे ने की मां पिता और बहन की हत्या,जमीन विवाद में बेटे ने की मां पिता बहन की हत्या

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

सदर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव की घटना।

धारदार हथियार से मारकर की हत्या।

ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी।

खबर गाजीपुर से है , जहाँ ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई है।ये सनसनीखेज घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव की है।जहाँ एक बेटे ने ही अपने पिता मां और बहन को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी।मां पिता और बहन की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया।घटना से पूरे इलाके में सनसनी बनी हुई है।घटना के पीछे जमीन विवाद का मामला बताया जा रहा है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डिलिया गांव में रहने वाले किसान शिवराम यादव उनकी पत्नी जमुनी देवी और उनकी बेटी कुसुम की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गयी।

बताया जा रहा है कि शिवराम के बेटे अभय ने ही अपने पिता मां और बहन की बेरहमी से हत्या की और फरार हो गया।बताया जा रहा है कि शिवराम की बेटी कुसुम का अपने पति सम्बन्ध विच्छेद हो गया था और वो अपने माता पिता के साथ रहती थी।शिवराम ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बईटी के नाम कर दिया था।जिससे शिवराम का बेटा अभय नाराज चल रहा था।इस बात को लेकर लगातार घर मे विवाद चल रहा था।इसी विवाद में आज बेटे ने माता पिता और बहन की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी और भाग निकला।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।फिलहाल ट्रिपल मर्डर की इस घटना से क्षेत्र के लोग हैरान है ।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page