spot_img

नौगढ़ में महिला को खेत में दौड़ाकर पीटा, झोपड़ी तोड़ी, अनाज फेंका  दबंगई के आगे कानून बेबस देखें वीडियो हुआ वायरल

spot_img

संवाददाता
विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली
थाना क्षेत्र के कर्माबाध गांव से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। वायरल वीडियो में एक महिला को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से बेरहमी से पीटा जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग मूक दर्शक बने तमाशा देखते रहे। यह शर्मनाक घटना न सिर्फ सामाजिक चेतना पर प्रश्नचिन्ह लगाती है, बल्कि पुलिस की निष्क्रियता पर भी गहरा सवाल खड़ा करती है।


पीड़ित महिला सुशीला देवी मजदूरी करके अपने पांच बच्चों का पेट पालती हैं। उन्होंने नौगढ़ थाने में इस अमानवीय हमले की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

पति ने बेच दी जमीन, पत्नी और बच्चों को बनाया बेघर

पीड़िता का कहना है कि उसके पति, जो शराब के आदी हैं, अपने स्वार्थ में आकर वह जमीन बेच दी जिस पर परिवार वर्षों से रह रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो कथित खरीदारों ने तड़के उसकी झोपड़ी तोड़ दी, घर का सारा अनाज बिखेर दिया और फिर उसे खेत में दौड़ाकर पीटा गया।

पुलिस की ‘जांच’ से कब मिलेगा न्याय

थानाध्यक्ष रमेश यादव के अनुसार, महिला के पति द्वारा जमीन बेच दी गई थी, जिसकी कानूनी वैधता है। पत्नी द्वारा दी गई आपत्ति को खारिज किया जा चुका है। अब विवाद झोपड़ी डालने को लेकर है और जांच जारी है।

लेकिन गांववालों का कहना है कि जांच के नाम पर समय बिताना, और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई न होना, कानून व्यवस्था पर से जनता का विश्वास घट रहा है।

महिला के साथ हुई बर्बरता पर खामोश सिस्टम

क्या सिर्फ “जमीन विवाद” की आड़ में किसी महिला को खेत में दौड़ाकर पीटा जाना जायज है क्या पीड़िता की गरीबी और लाचारगी ही न्याय में सबसे बड़ी बाधा बन गई है, सवाल यह भी है कि अगर सोशल मीडिया पर यह वीडियो न वायरल होता, तो क्या यह मामला यूं ही दबा रह जाता।

क्या दबंगई के आगे पुलिस बेबस है।

जब एक गरीब महिला खुलेआम पिटती है, उसका घर तोड़ा जाता है, उसके बच्चों का पेट भरने वाला अनाज मिट्टी में मिलाया जाता है — और प्रशासन सिर्फ “जांच” की बात करता है, तो क्या यह संदेश नहीं जाता कि कानून केवल कागजों में सख्त है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page