spot_img

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ उद्घाटन, मिलेगी मरीजों को सस्ती दवाईयां

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का धूमधाम से उद्घाटन किया गया। सीएसची के अधीक्षक डॉक्टर रामबदन व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक कुमार गुप्ता डायमंड ने फीता काटकर सस्ती दवाईयों वाली सुविधा का शुभारंभ किया।
इस दौरान डॉक्टर रामबदन व दीपक गुप्ता डायमंड ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना नगर वासियों समेत पूरे क्षेत्र को इस तरह की बहुत सुविधा से बहुत लाभ होगा। यह इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। लोगों को जो मेडिसिन दवा काफी ज्यादा कीमत में मिलती थी, इसके खुल जाने से वह बहुत मिलेंगी। इससे इस महंगाई के दौर में सस्ती दवा होने के कारण अपना इलाज कराने में लोंगो को काफी राहत महसूस होगी। प्रोपराइटर मोहम्मद शारिक ने कहा कि दवाओं के साथ लड़कियों एवं महिलाओं का सेनेटरी पैड भी यहां बेहद सस्ता मिलेगा। जो सेनेटरी पैड बाहर 30 रुपये में मिलता है वह इस जन औषधि केंद्र पर मात्र 10 रुपये में मिलेगा।
इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में डॉक्टर संतोष कुमार यादव, डॉ उत्तम कुमार, फार्मासिस्ट सरोज कुमार, फहीम अहमद सहित नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page